बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में भारत के लिए डेब्यू कर रहे 26-वर्षीय कुलदीप सेन
भारत के खिलाफ ढाका में खेले जा रहे पहले वनडे में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया है। तेज़ गेंदबाज़ कुलदीप सेन 26-वर्ष की उम्र में भारत के लिए अपना डेब्यू कर रहे हैं। भारतीय प्लेइंग इलेवन में के.एल. राहुल बतौर विकेटकीपर खेल रहे हैं और स्पिन-बॉलिंग ऑल-राउंडर शाहबाज़ अहमद और वॉशिंगटन सुंदर भी शामिल हैं।