बांग्लादेश में रिलीज़ होगी शाहरुख की 'पठान', 8 साल बाद दिखाई जाएगी कोई भारतीय फिल्म
अभिनेता शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म 'पठान' 24 फरवरी को बांग्लादेश में रिलीज़ होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बांग्लादेश में 8 साल बाद कोई भारतीय फिल्म रिलीज़ होगी। गौरतलब है, बांग्लादेश के सूचना मंत्रालय ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में देश में फिल्म 'पठान' की रिलीज़ की पुष्टि की है।