अभिनेता समीर सोनी ने 'बागबान' के 20 साल होने पर कहा है कि उनके इंश्योरेंस एजेंट ने उन्हें इस फिल्म के प्रभाव के बारे में बताया था। समीर ने कहा, "अचानक से वरिष्ठ नागरिक अपना बीमा करवाने लगे थे, पहले वो अपने बच्चों का बीमा करवाते थे।" बकौल समीर, 'बागबान' के बाद वरिष्ठ नागरिक अपने लिए पैसे रखने लगे थे।