inshorts

बागी विधायकों का गुवाहाटी के होटल में एक दिन के खाने का बिल ₹9 लाख है: आदित्य ठाकरे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने शिवसेना के बागी विधायकों को लेकर कहा है, "बागी विधायक गुवाहाटी गए जहां बाढ़ की स्थिति है और कई लोगों को खाना नहीं मिल रहा।" उन्होंने कहा, "बागी विधायक वहां मज़े कर रहे हैं...उनके भोजन के एक दिन का बिल ₹9 लाख है...वे प्राइवेट चॉपर से गुवाहटी जा रहे हैं।"