inshorts

बात नहीं करने पर शख्स ने 19 वर्षीय लड़की को झारखंड में पेट्रोल डालकर जलाया

दुमका (झारखंड) में 19-वर्षीय लड़की को एक व्यक्ति ने उससे बात नहीं करने पर कथित तौर पर पेट्रोल डालकर जला दिया जिसमें वह 90% झुलस गई। बकौल पुलिस, आरोपी शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया है और वह अपना दोस्त बनने के लिए लड़की को परेशान करता था। पुलिस के मुताबिक, लड़की गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।