उन्नाव (उत्तर प्रदेश) से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने सोमवार को महोबा में कहा कि बीजेपी न तो सपा की तरह बाप-बेटे की लिमिटेड कंपनी है और न ही कांग्रेस की तरह इटली वाले मां-बेटे की लिमिटेड कंपनी है। उन्होंने कहा, "यह मायावती (बसपा) की भी लिमिटेड कंपनी नहीं...यह बीजेपी है...जो कहती है पहले भारत...और फिर भारत की जनता।"