बाबिल खान का ऑडिशन लेने से पहले मैं नहीं जानती थी कि वह कौन हैं: निर्देशक अनविता दत्त
फिल्म 'कला' की निर्देशक अनविता दत्त ने कहा है कि वह दिवंगत ऐक्टर इरफान खान के बेटे व ऐक्टर बाबिल खान को उनका ऑडिशन लेने से पहले नहीं जानती थीं। उन्होंने कहा कि बाबिल का ऑडिशन देखने के बाद वह उनके कौशल से प्रभावित हो गई थीं। बकौल अनविता, उनको बाबिल के बारे में एक असिस्टेंट डायरेक्टर ने बताया था।