बारिश के दौरान अमेरिकी शहर में आसमान से गिरी मछली, तस्वीर सामने आई

टेक्सस (अमेरिका) के एक शहर में बारिश के दौरान 'ऐनिमल रेन' नामक दुर्लभ घटना में आसमान से मछली गिरी। टेक्सरकाना शहर ने फेसबुक पर तस्वीर शेयर कर लिखा, "2021 सारे खेल दिखा रहा है...मछली की बारिश समेत...और...ये मज़ाक नहीं है।" पृथ्वी की सतह पर होने वाले वॉटरस्प्राउट्स (जलस्तंभ) में जलीय जीवों के खिंचे चले जाने पर 'ऐनिमल रेन' होती है।