बाल कटवाने के बाद पुलिस के रोल ही ऑफर हुए: लुक्स पर स्टीरियोटाइप होने को लेकर मंदिरा बेदी

अभिनेत्री मंदिरा बेदी ने कहा है कि उन्हें लुक्स के आधार पर स्टीरियोटाइप किया गया। उन्होंने कहा, "लोग सोचने लगे कि मेरे बाल छोटे हैं तो पुलिस या गैंगस्टर के रोल में जंचूंगी। ऐसे कई ऑफर को मना कर चुकी हूं।" बकौल मंदिरा, ऐसा माना जाता है कि अगर लड़की ने छोटे बाल रखे हैं तो वह बदमाश होगी।