inshorts

बालाजी टेलीफिल्म्स के शेयरधारकों ने ठुकराया एकता व उनकी मां का ₹2.4 करोड़ का वेतन प्रस्ताव

बालाजी टेलीफिल्म्स के शेयरधारकों ने कंपनी की एमडी शोभा कपूर और जॉइंट एमडी व उनकी बेटी एकता कपूर का वेतन प्रस्ताव खारिज कर दिया है। बोर्ड ने 10 नवंबर 2021 से दो साल के लिए उन दोनों की बेसिक सैलरी (₹2.40 करोड़/वर्ष) को मंज़ूरी दी थी। वित्त वर्ष 2020-21 में बालाजी टेलीफिल्म्स को ₹120 करोड़ का शुद्ध नुकसान हुआ था।