बाहर से आने वालों को शराबबंदी असुविधाजनक लगे तो बिहार न आएं: सीएम नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को सासाराम ज़िले में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यदि दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों को बिहार में शराबबंदी असुविधाजनक लगती है तो यहां मत आइए। उन्होंने कहा, "राज्य में बाहर से आने वाले लोगों के लिए इस पाबंदी में छूट देने का सवाल ही नहीं उठता है।"