दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपनी आगामी फिल्म 'प्रोजेक्ट के' के को-ऐक्टर प्रभास को लेकर एक ट्वीट में कहा, "पहला दिन, पहला शॉट, 'बाहुबली' प्रभास के साथ पहली फिल्म...उनके साथ काम करना सम्मान की बात है।" इससे पहले प्रभास ने इंस्टाग्राम पर अमिताभ की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, "यह मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है।"