कर्नाटक में छात्राओं द्वारा हिजाब पहनने पर विवाद के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को ट्वीट किया, "चाहे बिकिनी हो, घूंघट हो, जींस हो…या हिजाब, यह तय करना एक महिला का अधिकार है कि वह क्या पहनना चाहती है।" उन्होंने आगे कहा, "भारतीय संविधान में यह अधिकार मिला है। महिलाओं को परेशान करना बंद कीजिए।"