बिकिनी पहनकर कौन स्कूल-कॉलेज जाता है?: हिजाब विवाद पर प्रियंका के ट्वीट को लेकर अनुराग

कर्नाटक में हिजाब विवाद को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के ट्वीट पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है, "कौन बिकिनी पहनकर स्कूल-कॉलेज जाता है? क्या हम स्कूलों में तय कर दें कि यूनिफॉर्म नहीं पहननी, कुछ भी पहनिए?" प्रियंका गांधी ने कहा था, "बिकिनी, घूंघट या हिजाब, महिला को तय करने का अधिकार है कि वह क्या पहनेगी।"