अमिताभ बच्चन ने एक पान मसाला ब्रैंड के साथ अपना अनुबंध तोड़ दिया है। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, अमिताभ को इसकी जानकारी नहीं थी कि यह सरोगेट विज्ञापन के अंतर्गत आता है और उन्होंने फीस लौटा दी है। इससे पहले एक तंबाकू विरोधी संगठन ने अमिताभ से इस ऐड कैंपेन से खुद को अलग करने का अनुरोध किया था।