'बिग बॉस 15' फेम ईशान सहगल और माइशा अय्यर का हुआ ब्रेकअप, ईशान ने कहा- अच्छा हुआ
रिऐलिटी शो 'बिग बॉस 15' फेम ईशान सहगल और माइशा अय्यर का ब्रेकअप हो गया है। ईशान ने बताया कि उनके बीच में सब कुछ ठीक नहीं था और अच्छा हुआ कि वे अलग हो गए। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "हम साथ नहीं हैं...चाहता था कि यह लंबा चले लेकिन कभी-कभी जैसा आप चाहते हैं...जीवन में वैसा नहीं होता।"