रिऐलिटी शो 'बिग बॉस 15' में 'स्वरागिनी' की अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश और ऐक्टर करण कुंद्रा के शामिल होने की संभावना है। इसमें मॉडल-अभिनेत्री डोनल बिष्ट और आसिम रियाज़ के भाई उमर रियाज़ भी कथित तौर पर नज़र आ सकते हैं। बतौर रिपोर्ट्स, बिग बॉस ओटीटी के फाइनलिस्ट प्रतीक सहजपाल, निशांत भट्ट और शमिता शेट्टी भी इसमें शामिल हो सकते हैं।