'बिग बॉस 16' फेम अब्दु रोज़िक ने 'पठान' देखने के लिए बुक किया पूरा सिनेमा हॉल
'बिग बॉस 16' फेम और तजाकिस्तान के सिंगर अब्दु रोज़िक ने मुंबई में शाहरुख खान अभिनीत 'पठान' देखने के लिए पूरा सिनेमा हॉल बुक कर लिया। थिएटर के एक वीडियो में रोज़िक 'झूमे जो पठान' गाने पर डांस करते दिख रहे हैं। एक अन्य क्लिप में अब्दु को 'शाहरुख से मिलने का सपना है' कहते हुए सुना जा सकता है।