inshorts

'बिग बॉस ओटीटी' में आने के बाद डिप्रेस्ड हो गई थी, थेरेपी लेनी पड़ी: सिंगर नेहा भसीन

गायिका नेहा भसीन ने रिऐलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी' को लेकर एक ट्वीट में खुलासा किया कि वह इस शो के बाद अवसाद का सामना कर रही थीं। उन्होंने लिखा, "बिग बॉस ओटीटी के बाद मुझे थेरेपी और ऐंटी-डिप्रेसेंट की ज़रूरत पड़ी। बिग बॉस के घर में रहना बेहद कठिन है, वहां किसी पर भी भरोसा करना मुश्किल है।"