बिग बॉस के मेकर्स ने एलिमिनेशन के लिए कॉफिन का किया यूज़, लोगों ने कहा- मौत मज़ाक नहीं है

बिग बॉस 15 के नए प्रोमो में ऐलान किया गया कि जो भी प्रतिभागी अब एलिमिनेट होंगे उन्हें कॉफिन में ले जाया जाएगा। प्रोमो के रिलीज़ होने के बाद कई लोगों ने इसकी आलोचना करना शुरू कर दी। एक ट्विटर यूज़र ने लिखा, "क्या सारी रचनात्मकता मर चुकी है?" जबकि अन्य ने लिखा, "मौत एक मज़ाक नहीं है।"