'बिग बॉस' जीतने पर बुरा वक्त शुरू हो जाता है क्या?: मुनव्वर को हिरासत में लिए जाने पर एल्विश
'बिग बॉस ओटीटी-2' के विजेता एल्विश यादव ने स्टैंडअप कॉमेडियन व 'बिग बॉस-17' के विजेता मुनव्वर फारूकी को हिरासत में लिए जाने को लेकर प्रतिक्रिया दी है। एल्विश ने कहा, "'बिग बॉस' जीतने के बाद सबका बुरा वक्त शुरू हो जाता है क्या?" दरअसल, मुंबई में एक हुक्का बार में रेड के दौरान फारूकी को हिरासत में लिया गया था।