ऐक्ट्रेस जैस्मिन भसीन ने 'न्यूज़-18' को दिए इंटरव्यू में कहा है, "रिऐलिटी शो 'बिग बॉस-14' से...बाहर आने के बाद...बस इसलिए मुझे रेप व जान से मारने की धमकियां मिली थीं...क्योंकि उन्हें (ट्रोलर्स) मैं शो में पसंद नहीं आई।" जैस्मिन ने बताया कि इसका प्रभाव उनके मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ा था और वह डॉक्टरों की मदद से इससे उबर पाई थीं।