'बिग बॉस-15' में बतौर चैलेंजर प्रवेश नहीं कर रही हूं, खबर फर्ज़ी है: पवित्रा

ऐक्ट्रेस पवित्रा पुनिया ने 'बिग बॉस-15' में अपनी एंट्री की अटकलों को लेकर सफाई देते हुए कहा है, "सौभाग्य से...यह खबर फर्ज़ी है...मैं बीबी 15 के घर में प्रवेश नहीं कर रही हूं।" उन्होंने आगे कहा, "मैंने बीबी 14 में अपनी भूमिका निभाई है...अब मैं किसी के साथ जुड़ना नहीं चाहती तो कृपया इस गलत खबर को न फैलाएं।"