inshorts

बिजली कटौती के विरोध में बीजेपी सांसद ने रांची में मोमबत्ती जलाकर की प्रेस कॉन्फ्रेंस

झारखंड में बीजेपी सांसद संजय सेठ ने बिजली कटौती के विरोध में राजधानी रांची में मोमबत्ती जलाकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा, "रांची में 6-8 घंटे बिजली नहीं रहती। कभी-कभी तो रात में जाती है और सुबह आती है। यह स्थिति करीब 3 महीनों से है।" उन्होंने आगे कहा, "मैंने अपनी राजनीति में बिजली की इतनी गंभीर समस्या नहीं देखी।"