inshorts

बिन दूल्हा कैसी बारात: सिद्धू ने कांग्रेस से की पंजाब में सीएम चेहरा घोषित करने की मांग

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने पार्टी आलाकमान से पंजाब में मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने की मांग करते हुए कहा कि बिना दूल्हे के कैसी बारात। उन्होंने कहा, "पंजाब के लोग जानना चाहते हैं...कि मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा?" बकौल सिद्धू, 2017 में 'आप' के मुख्यमंत्री का चेहरा ना घोषित करने से उसे नुकसान हुआ था।