बिना अनुमति के आयोजित हुई सपा की रैली, उचित कार्रवाई की जाएगी: लखनऊ के डीएम

लखनऊ के ज़िलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने कहा है कि समाजवादी पार्टी की शुक्रवार को हुई रैली बगैर अनुमति के आयोजित हुई। उन्होंने कहा, "पुलिस टीम सपा के दफ्तर भेजी गई है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।" वहीं, सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा, "बीजेपी के मंत्रियों के घरों के दरवाज़ों पर भी भीड़ है....लेकिन उन्हें हमसे दिक्कत है।"