बिना अनुमति के किसी समुदाय को खुले में धार्मिक पूजा करने की इजाज़त नहीं: सीएम खट्टर

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि बिना अनुमति के किसी समुदाय को सार्वजनिक स्थानों पर धार्मिक प्रार्थना करने की इजाज़त नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों के लोग मंदिरों, मस्जिदों, गुरुद्वारों और चर्चों में प्रार्थना करते हैं और सभी बड़े त्योहारों और कार्यक्रमों को खुले में करने की अनुमति दी जाती है।