बिना जांच के कोई पीएम या सीएम घर ध्वस्त नहीं कर सकता: बुलडोज़र के इस्तेमाल पर गहलोत

खरगौन (मध्य प्रदेश) में राम नवमी हिंसा के 'आरोपियों' के घर बुलडोज़र से ध्वस्त किए जाने को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है, "आपको यह अधिकार किसने दिया?" उन्होंने कहा, "यहां तक कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के पास भी बिना जांच के और बिना दोषी सिद्ध हुए किसी का घर गिराने का अधिकार नहीं है।"