inshorts

बिना बुलाए बिरयानी खाने के लिए पहुंच जाने से विदेशी संबंध नहीं सुधरते: मनमोहन सिंह

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है, "यह सरकार विदेश नीति के मोर्चे पर पूरी तरह असफल साबित हुई है। चीनी फौजी पिछले एक साल से हमारी पवित्र धरती पर बैठे हैं...पुराने दोस्त लगातार छूटते जा रहे हैं।" सिंह ने कहा, "नेताओं को ज़बरदस्ती गले लगाने...या बिना बुलाए बिरयानी खाने के लिए पहुंच जाने से रिश्ते नहीं सुधर सकते।"