दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़े 2 साल पुराने मामले में गिरफ्तार हुए 'आप' विधायक अमानतुल्लाह खान ने कोर्ट में पेशी से पहले कहा है, "बिना वजह मुझे डराने व धमकाने...और केवल आम आदमी पार्टी को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।" उन्होंने कहा, "मेरे घर पर कुछ मिला नहीं है...और एफआईआर में भी ऐसा कुछ कंटेंट नहीं है।"