बिपाशा बसु ने पति करण सिंह ग्रोवर व दोस्तों के साथ की बेबी शावर पार्टी
ऐक्टर करण सिंह ग्रोवर और उनकी पत्नी व ऐक्ट्रेस बिपाशा बसु ने शुक्रवार को बेबी शावर पार्टी का आयोजन किया जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इस पार्टी में ऐक्ट्रेस आरती सिंह समेत कई हस्तियां भी नज़र आईं। गौरतलब है कि बिपाशा व करण ने अगस्त में बताया था कि वे पहली बार माता-पिता बनने वाले हैं।