बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद पटना के एक अस्पताल में निधन हो गया। सदानंद सिंह 2000-2005 तक बिहार विधानसभा के अध्यक्ष रहे थे। उनके निधन पर बिहार कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा ने शोक जताते हुए कहा, "एक राजनीतिक युग का अंत हुआ। आपका हंसता चेहरा हमेशा याद आएगा।"