बिहार कांग्रेस चीफ के पटना स्थित घर पर हुई चोरी, तस्वीरों में बिखरा हुआ दिखा सामान

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा के पटना स्थित घर पर चोरी होने का मामला सामने आया है। घर के अंदर की तस्वीरें सामने आई हैं और उनके बेटे ने बताया, "रात को चोरों ने अलमारी से कुछ दस्तावेज़ और पैसे चोरी किए हैं। पूरा सामान बिखरा पड़ा है।" 15-दिन पहले झा के दरभंगा स्थित घर पर चोरी हुई थी।