बिहार में 2 सीटों (कुशेश्वर स्थान और तारापुर) पर विधानसभा उप-चुनाव के लिए आरजेडी और कांग्रेस ने अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। आरजेडी ने तारापुर से अरुण कुमार साह और कुशेश्वर स्थान से गणेश भारती को टिकट दिया है। वहीं, कांग्रेस ने कुशेश्वर स्थान सीट पर अतिरेक कुमार और तारापुर सीट पर राजेश कुमार को उम्मीदवार बनाया है।