बिहार के 4 मज़दूरों की नागालैंड में सड़क हादसे में हुई मौत, ₹2-₹2 लाख मुआवज़ा हुआ घोषित

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को बताया कि कटिहार (बिहार) के रहने वाले 4 मज़दूरों की दीमापुर (नागालैंड) में सड़क हादसे में मौत हो गई। उन्होंने पीड़ित परिवारों के लिए ₹2-₹2 लाख मुआवज़ा घोषित किया। बकौल नीतीश, "दिल्ली में बिहार के स्थानिक आयुक्त को...मृत मज़दूरों के पार्थिव शरीर को...उनके पैतृक गांव पहुंचाने के लिए...व्यवस्था करने का निर्देश दिया...है।"