रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीबीआई ने बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से जुड़े गुरुग्राम (हरियाणा) के एक मॉल में बुधवार को रेलवे की नौकरी के बदले ज़मीन मामले में छापेमारी की। वहीं, बिहार में इस मामले को लेकर आरजेडी नेता अशफाक करीम, फैयाज़ अहमद, सुबोध राय और सुनील सिंह के ठिकानों पर भी सीबीआई ने छापेमारी की।