बिहार की बोचहां विधानसभा सीट पर 12 अप्रैल को हुए उप-चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रत्याशी अमर कुमार पासवान ने जीत दर्ज की है। यहां 13 प्रत्याशी मैदान में थे और पासवान ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी उम्मीदवार बेबी कुमारी को 36,653 वोटों के अंतर से हराया। आरजेडी ने ट्वीट किया, "यह सकारात्मक प्रगतिशील राजनीति की जीत है।"