जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अगले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं हैं। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव व नीतीश कुमार की मुलाकात पर उन्होंने कहा, "यह ज़रूरी विषय नहीं है।" बकौल सिंह, "2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में 42 जनसभाएं की थीं...और 53 सीटें आई थीं।"