बिहार के सीएम नीतीश 'नपुंसकता के शिकार' हो गए हैं: केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे
केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर कहा है कि वह 'नपुंसकता के शिकार' हो गए हैं। चौबे ने कहा, "मैं यह (नपुंसकता वाली) बात इसलिए बोल रहा हूं…क्योंकि दो दिन से बिहार में हत्याएं हो रही हैं लेकिन सरकार पूरी तरह से संवेदनहीन है…यह जंगलराज नहीं तो क्या है?…उन्हें (नीतीश) इस्तीफा दे देना चाहिए।"