बिहार में अपहरण के मामले में आरोपी कार्तिक कुमार ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा

बिहार में बुधवार को मंत्रियों के विभागों के फेरबदल के बाद गन्ना उद्योग मंत्री बनाए गए पूर्व कानून मंत्री कार्तिक कुमार ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंत्री का इस्तीफा स्वीकार करते हुए इसे राज्यपाल के पास भेज दिया है। गौरतलब है कि कार्तिक कुमार 2014 के अपहरण के एक मामले में आरोपी हैं।