inshorts

बिहार में आरटीआई ऐक्टिविस्ट की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, कुछ दिन पहले मांगी थी सुरक्षा

पुलिस ने बताया है कि मोतिहारी (बिहार) ज़िले में शुक्रवार को बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने बिपिन अग्रवाल नामक आरटीआई कार्यकर्ता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। बिपिन ने सरकारी ज़मीन पर अतिक्रमण की जानकारी जानने के लिए करीब 90 आवेदन दाखिल किए थे। हाल में सुरक्षा की मांग के साथ बिपिन ने पुलिस से भी संपर्क किया था।