भागलपुर (बिहार) में सोमवार शाम ऑफिस से घर लौट रहे एक शख्स की बदमाशों ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। परिजन के मुताबिक, शख्स एक धर्मकांटा में अकाउंटेंट का काम करता था और 17-अप्रैल को उसकी शादी हुई थी। बकौल पुलिस, मामले की जांच जारी है और अभी हत्या के कारणों का पता नही चला है।