बिहार में जनसभा के बाद लोगों के सहारे मंच से लड़खड़ाते हुए उतरे तेजस्वी यादव

अररिया (बिहार) में शुक्रवार को एक जनसभा को संबोधित करने के बाद आरजेडी नेता तेजस्वी यादव लोगों के सहारे लड़खड़ाते हुए मंच से नीचे उतरते दिखे जिसका वीडियो सामने आया है। तेजस्वी ने एक अन्य जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "कमर में चोट लगी है, इसलिए काफी दर्द भी है लेकिन फिर भी आपके बीच आए हैं!"