inshorts

बिहार में पूर्व ज़िला परिषद सदस्य की हत्या, परिवार ने मंत्री पर लगाया संलिप्तता का आरोप

पूर्णिया (बिहार) के सरसी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पूर्व ज़िला परिषद सदस्य रिंटू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सिंह के परिवार और रिश्तेदारों ने शनिवार को जेडीयू विधायक और मंत्री लेशी सिंह पर हत्या में संलिप्तता का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, परिवार ने थाना प्रभारी पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है।