भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान ने केंद्र सरकार पर जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कहा, "बिहार की महागठबंधन सरकार...बीजेपी नेताओं के अवैध निर्माण व संपत्तियों पर बुलडोज़र चलवाए।" उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एसआईटी गठित कर...बीजेपी नेताओं की अवैध संपत्ति को लेकर श्वेत-पत्र जारी करें।"