बिहार में मीडिया वाले सीएम के खिलाफ हैं क्योंकि शराब पीने को नहीं मिल रही: जेडीयू अध्यक्ष
जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने लखीसराय (बिहार) में एक जनसभा में कहा कि बिहार में मीडिया वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ हैं क्योंकि शराब पीने को नहीं मिल रही है। उन्होंने आगे कहा, "अब मुख्यमंत्री राज्य की जनता को देखें या पत्रकारों की मौज-मस्ती को। मुख्यमंत्री ने महिलाओं की मांग पर शराबबंदी की।"