बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए ज़रूरत से ज़्यादा सीटें मांग रही है कांग्रेस: शिवानंद तिवारी
आरजेडी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बिहार में महागठबंधन में ज़रूरत से ज़्यादा सीटें मांग रही है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन में सबसे मज़बूत आधार आरजेडी का है और आरजेडी की ताकत के सहारे ही महागठबंधन को चुनाव जीतना है। बकौल तिवारी, जल्द ही सीट बंटवारा फाइनल हो जाएगा।