बिहार में विपक्ष के वॉकआउट के बीच सीएम नीतीश ने विधानसभा में साबित किया बहुमत
बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने सोमवार को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट में बहुमत साबित कर दिया। वहीं, विपक्ष ने वोटिंग से पहले ही सदन से वॉकआउट किया। एनडीए के पक्ष में 129 और विपक्ष में शून्य वोट पड़े। नीतीश ने बीते माह महागठबंधन से अलग होकर बीजेपी के समर्थन से नई सरकार बनाई थी।