सीबीआई ने रेलवे की नौकरी के बदले ज़मीन मामले में बुधवार को बिहार में आरजेडी सांसद अशफाक करीम और आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह के ठिकानों पर छापेमारी की। सिंह ने छापेमारी को राजनीति से प्रेरित बताकर कहा, "इसके पीछे विशेष मंशा है...इसका कोई मतलब नहीं है।" गौरतलब है, आज बिहार की नई महागठबंधन सरकार का विधानसभा में फ्लोर टेस्ट होगा।