आरजेडी के वरिष्ठ नेता अवध बिहारी चौधरी शुक्रवार को निर्विरोध बिहार विधानसभा के स्पीकर चुने गए। इस पद से बीजेपी विधायक विजय कुमार सिन्हा के इस्तीफे के बाद चौधरी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल किया था। गौरतलब है कि सिन्हा अब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं।